बिहार: दो नाबालिग चचेरी बहनों से रेप और निर्मम हत्या, एक की आंख फोड़ी, फिर काटा गला

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग दो चचेरी बहनों से दरिंदों ने पहले दुष्कर्म किया, फिर एक की आंख फोड़ डाली और स्तन काट डाला। दूसरी लड़की के सिर के पूरे बाल काट डाले और फिर दोनों को चाकुओं से गोदकर मार डाला। हत्या करने के बाद दोनों बहनों की लाश को चुनरी से बांधकर दियारा के पास झाड़ी में फेंक दिया। दोनों के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।

सब्जी लेने निकली थी घर से

सब्जी लेने निकली थी घर से

मीडिया खबरों के अनुसार, वारदात कटिहार जिले के अहमदाबाद थाना क्षेत्र की है। परिवार वालों के मुताबिक, दोनों चचेरी बहनें बुधवार की दोपहर 3:00 बजे सब्जी लाने के लिए दियारा के लिए निकलीं थी। एक की उम्र 12 वर्ष और दूसरे की उम्र 13 वर्ष थी। शाम तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह दियारा की ओर गए गांव के लोगों ने दुपट्टे से बंधी दोनों बहनों की लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

नहीं हुई रेप की पुष्टि

नहीं हुई रेप की पुष्टि

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व मनिहारी एसडीपीओ एसएच फाखरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साहिबगंज सीमा से घटनास्थल के सटे होने के कारण झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज भेजा गया है। दोनों के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं। हालांकि रेप की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो पोस्टमॉर्टम के बाद ही हम रेप की पुष्टि कर सकते हैं।

क्या कहा एसपी ने

क्या कहा एसपी ने

कटिहार एसपी विकास कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। शव एवं घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रथम दृष्टया हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात प्रतीत हो रही है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजन के बयान पर एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+