पहले आंख फोड़ा फिर गुप्‍तांग काट कर दी हत्‍या, जानिए क्‍या है मामला?

पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार के रोहतास जिला एक बार फिर अपराधियों के कहर से कांप गया है। लेकिन इस बार अपराधियों ने व्यवसाय, उद्योगपती को नही बल्कि दो मासूम बच्चों को अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने बच्‍चों के आंख फोड़ने के बाद उनकी गुप्तांक काट दी और फिर हत्‍या कर फरार हो गए। दिल दहलाने वाली घटना रोहतास जिले के बंजारी गांव का है। बिहार का बदनाम शहर जहां ग्राहकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं सेक्स वकर्स

Two children brutally murdered in Rohtas

यहां अपराधियों द्वारा दो नाबालिग बच्चो को रास्ते से अगवा किया गया फिर उनकी हत्‍या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना को देखते हुए मासूम बच्चे के परिजन और पूरे गांव वालों ने NH-2 को घंटो जाम कर हंगामा किया। हालांकि रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा समझा बुझाकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

क्‍या है पूरा मामला?

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि ये दोनों बच्चे बंजारी के बाजिदपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार की देर रात घर से किसी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उनको अपना निशाना बनाते हुए अगवा कर लिया। वहीं देर रात तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परेशान उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की। जब उनका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में आकर बच्चे के गायब हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

आज सुबह बंजारी स्थित कछुवर खदान में उन दोनो नाबालिक बच्चो का शव मिला। जिस शव की पहचान अंसारी और दिलबहार अंसारी के तौर पर किया गया है। जो कि रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई थे। इन दोनों शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि अपराधियों ने दोनों बच्चों के साथ पहले बुरी तरह मारपीट किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर अपराधियों के द्वारा खादान में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए मामले की हकीकत जानने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+