बिहार के पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

पूर्णिया (बिहार), 23 मई: बिहार के पूर्णिया में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में कबाड़ से लदे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे। ट्रक में 16 मजदूर सवार थे और वह अगरतला (त्रिपुरा) से जम्मू जा रहे थे।

Recommended Video

    Bihar के Purnia में दर्दनाक सड़क हादसा, Truck पलटने से 8 मजदूरों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    truck overturned in bihar purnia Eight labourers lost life

    हादसा पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचा गया है।

    पूर्णिया के सदर एसडीपीओ ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के बाद मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल भेजने का का काम जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+