"बिहार में सरकार बनने से पहले ही अपराधियों के लाइसेंस हुए रिन्यू"
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू और नीतीश कुमार को आरे हाथ लेते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से पहले ही अपराधियों का लाइसेंस रीन्यू हो गया। जिसका डर था, वही बात हो गई।

सुशील मोदी ने अपने अन्य ट्वीट के माध्यम से बीते दो दिन में राज्य में हुई अपराध की घटनाओं का भी जिक्र किया है। पिछले दो-तीन दिनों से चुनावी रंजिश में हिंसा, कई जिलों में हत्याएं और मारपीट की घटनाएं लगातार घटित हुईं। कई वर्षों के बाद बिहार में राजद के पूर्व के शासनकाल जैसा माहौल बन रहा है।
चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन ही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना के मोरसंडी गांव में चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन सीवान के मखदुमसराय में दो गुटों में जम कर मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि जीत में मदांध होकर दल विशेष से जुड़े लोगों व अपराधियों द्वारा पक्ष में मतदान नहीं करने के आरोप में कोहराम मचाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications