बिहार के असली सुल्तान ने ठोका सलमान खान पर केस
पटना (मुकुन्द सिंह)। अली अब्बास जफर के निर्देश में बनी हिंदी फिल्म "सुल्तान" की कहानी हरियाणा की नहीं, बल्कि बिहार के एक व्यक्ति से जुड़ी है। और इसी कारण मूवी कानूनी पचड़े में पड़ गई है।

मुजफ्फरपुर के कोर्ट में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है। अगर यह आरोप सही साबित हो जाता है तो फिल्म के प्रोडक्शन हाउस को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
क्या है मामला?
मुजफ्फरपुर के रहने वाले 70 वर्षीय साबिर अंसारी उर्फ साबिर बाबा ने सलमान खान और अनुष्का शर्मा पर मामला दर्ज कराते हुए यह दावा किया है कि इनके द्वारा अभिनय किया हुआ फिल्म सुल्तान की कहानी इनकी अपनी कहानी है। जिसे सुल्तान की टीम नें धोखे से चुरा लिया है।
पढ़ें- बीवी को सुल्तान दिखाने के लिये पूरा हॉल किया बुक
मामला दर्ज कराते हुए साबिर बाबा ने यह कहा कि जिस वक्त वो मुंबई में रहकर अपना कारोबार चला रहे थे तभी सुल्तान की टीम उनके पास आई थी और इनके जीवन पर आधारित कहानी को पर्दे पर लाने की बात कही। साथ ही उनकी कहानी को पर्दे पर लाने के एवज में उन्हें 20 करोड रुपए रियलिटी के तौर पर देने का वादा किया। पर फिल्म में दिखाई जाने वाली एक सीन की वजह से इन दोनों का कराड टूट गया।
करार टूटने बाद भी साबिर बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म सुल्तान को बनाया गया है। वही इस बात की जानकारी फिल्म रिलीज होने के बाद मिली की सुल्तान की कहानी चोरी की गई है। तो इस मामले की सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने 12 जुलाई को अगली तारीख निर्धारित किया है।
गौरतलब है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बने इस फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर रख दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 35 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।












Click it and Unblock the Notifications