बिहार: सब इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में की नाबालिग लड़की से छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर। पुलिस पर आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि लोग उनपर विश्वास करते हैं। लेकिन बिहार के समस्तीपुर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सब-इंस्पेक्टर (SI) पर 11 साल की लड़की के साथ नशे की हालत में छेड़खानी करने का आरोप लगा है। वहीं, छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी दरोगा वेदानंद चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sub-inspector arrested for molesting a minor girl

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला घटहो थाना परिसर का है। यहां खाना बनाने के लिए अपनी मां के साथ आई 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सब-इंस्पेक्टर ने छेड़खानी की। इसी बीच पीड़ित लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण थाना परिसर में जुट गए साथ ही थाने में पदस्थापित अन्य पुलिस बल भी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे दरोगा को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी दारोगा शराब के नशे था। इस घटना की जानकारी आला अधिकारी को दी गई। पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर का दलसिंहसराय अस्पताल मेडिकल जांच कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि भी हो गई।

खाना बनाने का काम करती है मां
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की मां थाना परिसर में खाना बनाने के काम करती है। अपनी मां की मदद करने के लिए कभी कभार नाबालिग लड़की खाना बनाने और परोसने का काम करती थी। घटहो थाना परिसर में दरोगा ने नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब लड़की आरोपी सब इंस्पेक्टर के पास खाना लेकर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+