स्मृति ईरानी की डिग्री भले फर्जी, लेकिन वो फर्जी नहीं: लालू यादव
नयी दिल्ली। फर्जी डिग३ी विवाद में फंसी मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद का साथ मिला है। लालू ने स्मृति का समर्थन करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी की डिग्रियां फर्जी हो सकती हैं लेकिन वह फर्जी नहीं हैं।

लालू ने कहा कि डिग्रियों का क्या करना है? वो भले ही फर्जी हो, लेकिन ईरानी वास्तविक हैं। वह महिला हैं। उन्होंने टीवी में काम किया है। वह मेरा काफी सम्मान करती हैं। जहां उन्होंने स्मृति का समर्थन किया तो वहीं उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगला।
उन्होंने कहाकि केंद्र की पूरी सरकार फर्जी है। वे स्मार्ट सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। देखते रहिए कि वे क्या बनाते हैं। उन्होंने बुलेट ट्रेन की बात की, लेकिन उस पर 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इतना पैसा कहां से आएगा।
उन्होंने बाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बिहार पर 'गिद्ध दृष्टि' जमाए हुए है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल की जा सके। लालू ने कहा कि भाजपा का ये सपना सपना ही रह जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications