पटना रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी कैमरा, मेटल डिटेक्टर खराब

पटना। बिहार की राजधानी में पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर पहेली बन कर रह गई है। वो भी ऐसे समय में जब खुफिया विभाग ने भारत में तीन आतंकवादियों के घुस आने की चेतावनी दी है।

पढ़ें- हम नहीं सुधरेंगे... गतिमान हो या बुलेट ट्रेन, हम तो गंदगी फैलायेंगे!

Security lapse in Patna Railway Station

जी हां आतंकवादियों तथा नक्सलियों पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए पटना जंक्शन के विभिन्न स्थानों पर लाखों रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरा व मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। लेकिन बीते कई दिनों से सीसीटीवी कैमरे व डिटेक्टर खराब पड़े हैं।

मालूम हो कि बीते दिनों रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों के दिया गया था, लेकिन अधिकारी कान में तेल डालकर सो गए। पटना जंक्शन के मुख्य द्वार पर लगाया गया मेटल डिटेक्टर की स्थिति इतनी दयनीय है, कि लोग उसके पास से निकलते वक्त उस पर थूकने में जरा भी देर नहीं करते।

पढ़ें- टिकट कैंसल करने के नये नियम

प्लेटफॉर्म संख्या 1 से प्लेटफॉर्म संख्या 9 तक विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, लेकिन कुछ सीसीटीवी कैमरा के अलावा अधिसंख्य ऐसे कैमरे हैं, जो काम ही नहीं करते। यही नहीं एक ही स्थान पर लगाया गया मूवेवल कैमरा भी काम नहीं कर रहा है।

सिग्नल विभाग के अधिकारियों की मानें तो पटना जंक्शन पर लगाया गया क्लोज सर्किट कक्ष में सिर्फ 16 सीसीटीवी कैमरे ही तस्वीर ला रही है। शेष 32 कैमरे में आई तकनीकी खराबी के कारण सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है।

मालूम हो कि अति संवेदनशील स्थानों पर मूवेबल कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन वह कैमरा स्थित है। बम की अफवाह हो तो पटना जंक्शन पर खोजी कुत्तों को बुलाया जाता है लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंच पाता।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की मानें तो पटना जंक्शन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवानों को समय-समय पर लगाया जाता है जब नक्सलियों में आतंकवादियों द्वारा हमले की साजिश की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+