बिहार में कोहरे का कहर जारी, स्कूल 19 जनवरी तक बंद

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र मौसमविदों के मुतबिक पिछले दो दिनों से बरकरार ठंड की इस स्थिति में गुरुवार को कुछ सुधार होगा, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्घि होगी, लेकिन देर शाम तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो-तीन दिनों के अंदर राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
इस बीच पटना जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 19 जनवरी तक सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 7.8 डिग्री, पटना का 8.5 डिग्री और पूर्णिया का 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भागलपुर का बुधवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि उसी दिन गया का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री, पटना का 14.8 डिग्री और पूर्णिया का 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications