बिहार: यौन उत्‍पीड़न के आरोप के बाद संजय दत्‍ता का इस्‍तीफा

पटना। पटना विमेंस कॉलेज में प्रोफेसर संजय दत्‍ता पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा को कॉलेज से संस्‍पेड करने के बाद आज काफी हंगामा भरा दिन रहा। इसी हंगामे की बीच प्रोफेसर संजय दत्‍ता ने आज अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। प्रोफेसर को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्‍योंकि ऑल इंडिया स्‍टूडेंट फेडरेशन उनके इस्‍तीफे की मांग कर रहा था और इसे लेकर प्रदर्शन जारी था।

 Professor quits after sexual harassment charge

इससे पहले ऑल इंडिया स्‍टूडेंट फेडरेशन की छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे थे संजय दत्ता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिसके बाद कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया और काफी देर तक छात्राएं अंदर ही बंद रहीं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एआईएसएफ के छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया। कुछ लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कॉलेज की पूरी कैबिनेट प्रिंसिपल से मिली हुई है। यहां संजय दत्ता के खिलाफ बोलने पर स्टूडेंट्स को निलंबित किये जाने की धमकी मिल रही है।

क्‍या है पूरा मामला

कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि संजय दत्ता बहुत अजीब तरह से लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं, कई लड़कियां उनके खिलाफ शिकायत भी करा चुकी हैं। लड़कियों का आरोप है कि संजय दत्ता लड़कियों से डबल मीनिंग बाते करते हैं।
जून में भी संजय दत्ता की इस तरह की हरकत सामने आई थी। मगर उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल ने यह तक कहा था कि उसने तो सिर्फ छुआ है कोई रेप तो नहीं किया।

All India Student Federation(AISF) student protested

प्रिंसिपल का साथ ना मिलने पर एक छात्रा ने फेसबुक पर उस शिक्षक के बारे में पोस्ट कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि संजय दत्ता की ऐसी हरकतों का वीडियो दिखाने के बाद भी प्रिंसिपल ने कोई कार्यवाही नहीं की। बल्कि प्रिंसिपल संजय दत्ता के खिलाफ शिकायत करने पर हमेशा लड़कियों को ही सही से कपड़े पहनने की सलाह देने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+