प्रवीण तोगड़िया ने लालू यादव को बताया प्रधानमंत्री बनने का रास्ता

पटना। वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को खास सलाह दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

praveen

प्रवीण तोगड़िया ने लालू यादव को दी खास सलाह

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया राम मंदिर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने लालू यादव को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल हो जाएं।

प्रवीण तोगड़िया बिहार दौरे पर कटिहार पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बातें कही।

बिहार दौरे के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कही ये बातें

वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में शामिल होंगे तो हिंदू समाज उन्हें अपने नेता के तौर पर स्वीकार कर लेगा।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव, प्रवीण तोगड़िया के बड़े आलोचक रहे हैं। लालू यादव के निशाने वीएचपी और आरएसएस जैसे संगठन हमेशा से रहे हैं।

प्रवीण तोगड़िया ने आगे कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदुओं के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं तो वह हमारे नेता बन सकते हैं। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जो कोई भी हिंदुओं के लिए आवाज उठाएगा, हिंदुओं का नेता बनकर उभरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+