'चुनाव नहीं कोरोना से लड़ने का समय', सीएम नीतीश से प्रशांत किशोर की अपील- लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर उन पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रति आगाह किया और कहा कि इस वक्त सरकारी संसाधनों को वायरस से बचाव करने में लगाना चाहिए न कि चुनाव की तैयारियों में उसे झोंकना चाहिए। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा-देश के कई राज्यों की तरह बिहार में भी करोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में लगा है। उन्होंने नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा कि ये चुनाव नहीं कोरोना से लड़ने का वक्त है। लोगों की जिंदगी को चुनाव कराने के लिए खतरे में मत डालिए।

Prashant Kishor appealed CM Nitish Kumar to fight coronavirus not election

नीतीश पर लगातार हमलावर हो रहे प्रशांत किशोर
प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। जून में उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना की वजह से चुनाव और उसकी तैयारियों में कोई बाधा न आए इसलिए नीतीश कुमार ने यह तय कर लिया है कि बिहार में कोरोना की जांच की रफ्तार को नहीं बढ़ाएंगे। बिहार में देश में सबसे कम टेस्टिंग हो रही है। कोरोना से संक्रमित लोगों के पता न चलने या उसमें देरी से भयावह परिणाम हो सकते हैं।

Prashant Kishor appealed CM Nitish Kumar to fight coronavirus not election

बिहार में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 15000 के पार चली गई है। शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब तक 15039 कोरोना के मरीज मिले हैं जिनमें से 10251 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में इस बीमारी से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। बिहार में पटना, कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मोतिहारी और मुजफ्फर में लॉकडाउन लागू है जबकि शनिवार से वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, जमुई और गोपालगंज से लॉकडाउन लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+