पटना में पुलिस ने छात्रों पर बरसायीं लाठियां, चलायीं गोलियां
पटना। बिहार में बोर्ड परीक्षाओं का मखोल उड़ाये जाने के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्याथी परिषद के छात्रों पर पुलिस ने गोलियां चलायी हैं। पुलिस ने उस वक्त गोलियां चलायीं, जब छात्रों का जनसैलाब विधानभवन की ओर बढ़ रहा था। इस घटना में 17 छात्र और करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
हाल ही में संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाओं में जमकर हुई नकल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैंकड़ों छात्रों ने पटना में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जब जन सैलाब विधानसभा की ओर बढ़ रहा था, तभी पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान छात्रों की तरफ से भी जमकर पथराव शुरू हो गया।
पथराव तेज होने पर पुलिस ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। यहां तक एसएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने भी अपनी कारबाइन रिवाल्वर से गोलियां चलायीं। इस घटना में 17 छात्र घायल हुए हैं। वहीं 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं।













Click it and Unblock the Notifications