सोनू सूद ने किया ट्वीट, 10 दिनों से फुटपाथ पर रह रही महिला को मिली छत

पटना। कोरोना संकट काल में लोगों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद अभी भी गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए जुटे हुए हैं। सोनू अभी भी लगातार ट्विटर के जरिए लोगों के जवाब भी दे रहे हैं। अब सोनू के ट्वीट कर पिछले दस दिनों से फुटपाथ पर सोने को मजबूर महिला अंजू देवी और उसके परिवार छत दिलाने का वादा किया है। हालांकि, अभिनेता की मदद से पहले उनके ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पटना के समाजसेवी की मदद से महिला को छत मिल गई है और उसके खाने-पीने का भी इंतजाम हो गया है।

 patna woman get shelter after sonu sood tweet

10 दिनों से बच्चों के साथ फुटपाथ पर सोने को मजबूर थी महिला

पिछले करीब 10 दिनों से बच्चों के साथ फुटपाथ पर सोने को मजबूर महिला अंजू देवी मंदिरी मोहल्ले में किराए पर रहती थीं। पति मानसिक रूप से बीमार हैं। अंजू होटल में काम कर घर का खर्च चलाती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण होटल बंद हुआ और रोजगार छीन गया। अंजू देवी ने बताया कि पहली बार जब लॉकडाउन लगा तो कुछ दिनों तक तो भीख मांगकर और लोगों का जूठा खाकर गुजारा कर लिया, लेकिन इस बार परेशानी और बढ़ गई। अंजू देवी ने बताया कि उनके पास मकान के किराए के पैसे नहीं थे तो मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया। कुछ पैसे बचे थे, जिससे कुछ दिन गुजर हो गया। एक बार तो वह भूखी रही और बच्चों को भी सिर्फ पानी ​पिलाकर ही रखना पड़ा। वह करीब 10 दिन से सड़क पर ही सो रही थीं।

सोनू सूद ने कहा- कल इस परिवार के सिर पर छत होगी

बता दें, अंजू देवी और उनके बच्चों को यूं फुटपाथ पर लेटे हुए देख अंकित राजगढ़िया नाम के एक शख्स ने फोटो खींच ली और सोनू सूद को ट्वीट करते हुए लिखा, 'महिला को मकान मालिक ने निकाल दिया है। सड़कों के किनारे पड़े दो बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। आप मदद करें।' अंकित का इस ट्वीट पर सोनू सूद ने करीब एक घंटे बाद री-ट्वीट किया और लिखा, 'कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन बच्चों के लिए एक घर जरूर होगा।

महिला को मिली छत, खाने-पीने का इंतजाम

सोनू सूद के ट्वीट वायरल हुआ और पटना के समाजेवियों ने मिलकर महिला को खोजा और मदद की। कंकड़बाग के अमित श्रीवास्तव ने अंजू को अपने मकान में चलने वाले लॉज के एक कमरे में जगह दे दी है। अन्य समाजसेवियों ने मिलकर उसके खाने-पीने का इंतजाम किया है। अमित का कहना है कि उन्हें सोनू सूद के ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें ये पता चला था कि एक महिला को मदद की जरूरत है, जिसके बाद उन्होंने महिला की मदद की है। अमित ने कहा कि यह परिवार जब तक चाहे, उनके घर पर रह सकता है। पूरे परिवार के खाने-पीने का खर्च भी उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+