Patna News: भाभी के बाद गर्लफ्रेंड से भी रचाई शादी, राज खुला तो पति ने एक को मार डाला

Patna Crime News: सनसनीखेज खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने पहले अपनी भाभी से शादी रचाई। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड संग भी सात फेरे ले लिए। हालांकि, उसने अपनी पहली शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं बताया था। जब गर्लफ्रेंड को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला तो ऑटो ड्राइवर भड़क गया।

ऑटो ड्राइवर उमेश पासवान ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उमेश पासवान की गर्लफ्रेंड सुनीता की अपने परिवार वालों से बात नहीं हुई। जिसके बाद सुनीता के मायकों ने उमेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

Patna Crime News

यह मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, उमेश पासवान (25) मूल रूप से पुनपुन का रहने वाला है। फिलहाल वो जक्कनपुर थाना इलाके के जनार्दन गली में किराये के मकान में रहता था। उमेश पासवान ने तीन माह पहले ही सुनीता से प्रेम विवाह किया था। तब से वह उसके साथ जक्कनपुर में किराये का मकान लेकर रहने लगा था।

शादी के कुछ समय बाद उमेश की गर्लफ्रेंड सुनीत को पता चला कि उसने अपनी भाभी से भी शादी कर रखी है। जैसे ही खबर की पुष्टि हुई तो सुनीता और उमेश के बीच खटपट शुरू हो गई। वह उमेश को भाभी से दूर रहने को कहती थी। लेकिन, उमेश पासवान इस बात के लिए वह तैयार नहीं था।

बता दें कि उमेश पासवान के भाई का छह साल पहले देहांत हो गया था। उसकी भाभी तीन बच्चों की मां है। खबर के मुताबिक, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 23 जून को विवाद इतना बढ़ा कि उमेश पासवान ने सुनीता की हत्या कर दी और शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया।

मायके वालों ने जब सुनीता से बात करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उन्होंने उमेश को भी फोन किया, लेकिन उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। सुनीता से बात नहीं होने पर मायके वालों को शक हुआ तो जक्कनपुर स्थित किराये के कमरे पर पहुंचे। इस दौरा वहां उन्होंने दरवाजा बंद मिला।

खबर के मुताबिक, इस बीच सुनीता के घर वालों को रेल पटरी के समीप उमेश की भाभी मिली। उसने बताया कि सुनीता कहीं चली गई है। संदेह होने पर उसके परिजन जक्कनपुर थाने पहुंचे और वहां पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सच्चाई सबके सामने आ गई।

सुनीता की हत्या के बाद वह जक्कनपुर में ही रहने वाली भाभी के पास जाकर छुप गया था। पुलिस ने उमेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से ऑटो भी बरामद किया गया, जिस पर वह सुनीता की लाश को लेकर जेपी सेतु तक गया था। जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनीता की मौत को लेकर उसकी मां और दानापुर की रहने वाली आशा देवी ने दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया था।

जिसकी जांच पड़ताल की गई और उमेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुनीता ने झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली थी। जब उसने अपनी बीवी को फंदे से लटकता देखा तो डर गया। उमेश पासवान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि भयवश शव को बोरे में रख दिया। फिर उसे ऑटो से लेकर जेपी सेतु पर गया और वहां से शव को गंगा में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+