बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पटना ट्रैफिक पुलिस ने क्यों काटा 1000 रुपए का चालान?

पटना ट्रैफिक पुलिस ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नियम उल्लघंन करने के मामले में चलान काटा है। धीरेंद्र शास्त्री का सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 हजार का चलान काटा।

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तो पटना में हनुमान कथा करते चले गए हैं, लेकिन नियमों के उल्लंघन मामले पर बिहार पुलिस ने बाबा पर जुर्माना लगा दिया है। धीरेंद्र शास्त्री पर यह जुर्माना ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन के आरोप में लगाया गया है।

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश नंबर की गाड़ी पर चढ़कर पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल पहुंचे थे। बाबा जिस गाड़ी में बैठे थे, उसे भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी चल रहा थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री औस मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी।

सीट बेल्ट न लगाने पर बिहार की ट्रैफिक पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मई को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आये थे।

इस दौरान पटना एयरपोर्ट से भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद मनोज तिवारी गाड़ी चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को पनाश होटल ले गए थे। खबर के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने इस दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। गाड़ी मनोज तिवारी चला रहे थे तो धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में बैठे हुए थे।

Recommended Video

    Bageshwar Dham के Dhirendra shastri का विरोध करने वालों को Ashwini Choubey ने कहा.. | वनइंडिया हिंदी

    इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुआ था। इस संबंध में पटना के ट्रैफिक एसपी पूरण झा ने बताया कि शिकायत मिली है कि जिस दिन बागेश्वर वाले बाबा पटना आए थे, उस दिन एयरपोर्ट से होटल के लिए निकलते समय गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।

    एयरपोर्ट से निकलने के बाद और होटल पहुंचने के दरम्यान का सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखा गया कि गाड़ी में बैठे लोगों ने बेल्ट लगाई थी या नहीं। इसमें पाया गया कि बाबा ने बेल्ट नहीं लगाया था। इसके बाद उनपर एक हजार रुपये का फाइल लगाया गया है।

    वहीं, अब बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी पर भी जुर्माना लग सकता है। पटना एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त मनोज तिवारी ने भी सीट बेल्ट बांधे नजर नहीं आए थे। ऐसे में उन पर भी फाइन हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+