बिहारः 196 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 4500 के पार, 30 की हो चुकी है मौत
पटना। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। अररिया में 30वीं मौत हुई है। अररिया में जिस शख्स की मौत हुई है वह 28 मई को ही दिल्ली से लौटा था। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 146 मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4598 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में प्रवासी मजदूरों के वापस लौटने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

Recommended Video
राज्य में 70 फीसदी से अधिक मामले प्रवासी मजदूरों के हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सर्वाधिक 13 मामले रोहतास जिले में पाये गये हैं। इसी तरह 11 नये मामले कटिहार में, 10-10 नये मामले समस्तीपुर व भागलपुर में तो आठ मामले नवादा में और सात मामले शिवहर जिले में पाये गये हैं। शुक्रवार को बिहार में कुल 146 नए मरीज मिले हैं।
इनमें रोहतास में 13, कटिहार में 11, समस्तीपुर में 11, गया में 10, भागलपुर में 10, मुंगेर में 8, नवादा में 8, दरभंगा में 8, शिवहर में 7, सिवान में 6, नालंदा में 6, औरंगाबाद में 6,भोजपुर में 5, किशनगंज में 5, खगड़िया में 4, लखीसराय में 4, गोपालगंज में 3, पूर्वी चंपारण में 3, जहानाबाद में 3, मुजफ्फरपुर में 2 पूर्णिया में 2, शेखपुरा में 1, बांका में 1 और बक्सर में 1, संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि बिहार में जहां एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि बिहार में कोरोना के 49 प्रतिशत मरीज अभी तक स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में 2233 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। जबकि 30 मौत हो चुकी है। कोरोना का अब तक सबसे अधिक मामले खगड़िया में हैं। खगड़िया में अब तक सर्वाधिक 273 मामले पाये गये हैं। वहीं, पटना जिला दूसरे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications