नीतीश पर फिसली गिरिराज की जुबान, कहा मोदी के हाथों होगी हत्या

giriraj singh
पटना। बिहार भाजपा के नेता गिरिजान सिंह की जुबान कुछ इस तरह फिसली की जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। नीतीश से भाजपा की नाराजगी जग जाहिर है, लेकिन ऐसी नाराजगी भी किस काम की अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रह सके। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान देकर फंस गए हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के दौरान राज्य के पशुपालन मंत्री रहे गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के खात्मे के लिए उनकी पार्टी को बिहार की सभी 40 सीटों पर हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जान लोकसबा की इन्हीं 40 सीटों में अटकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी।

गौरतलब है कि उन्होंने ये बात राजनीतिक संदर्भ में कहीं थी। उनके कहने का तात्पर्य था कि अगर लोकसभा की सभी 40 सीटें भाजपा जीतती है तो नीतीश की सियासी मौत हो जाएगी। बयान पर विवाद बढ़ता देख गिरिराज सिंह सफाई देते रहे। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि अगर उनसे कुछ शब्द छूट गए हो तो वो अपने शब्द वापस लेते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+