टॉपर स्‍कैम के मास्‍टरमाइंड लालकेश्वर ने उठाया था नीतीश के वाराणसी रैली का खर्चा

पटना। बिहार के चर्चित स्टेट टॉपर घोटाले में हर रोज एक नया खुलासे सामने आ रहे हैं। इस घोटाले ने जहां पूरे बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है वहीं सूबे मे चल रहे महा गठबंधन की सरकार पर भी कई तरह के प्रश्नचिंह लगा दिऐ हैं।

अंधविश्वास का खेल: इलाज के नाम पर लोहे की सीकड़ से महिला को किया अधमरा

Nitish Kumar's Varanasi Rally was funded by Lalkeshwar Prasad Singh: Pappu Yadav

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और सांसद आरसीपी सिंह के संबंधों के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि नितीश कुमार द्वारा की गई बनारस रैली का सभी खर्चा लालकेश्वर ने उठाया था।

अगर लालकेश्वर और आरसीपी सिंह दोनों के बनारस रैली के दौरान हुए बातचीत की रिकॉर्डिंग निकाली जाए तो सारे मामले सामने आ जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बनारस रैली के दौरान लालकेश्वर चार दिनों तक बनारस में ठहर कर रैली की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

साथ ही इस संबंध में जन अधिकार पार्टी के संरक्षण पप्पू यादव का कहना है कि इंटर टॉपर घोटाले की अभियुक्त रूबी राय की गिरफ्तारी अनुचित है। वहीं विधायक उषा सिन्हा की संपत्ति की जांच करते हुए उसे जप्त की जानी चाहिए। सरोवर विश्वविद्यालय के कुलपति और जदयू विधायक मेवालाल चौधरी के खिलाफ भी जदयू को कार्रवाई करनी चाहिए।

शिक्षा माफिया के सरकार और दलालों के साथ गठजोड़ का भी खुलासा किया जाना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि आर्ट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर छात्रों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जनता का विश्वास खो चुकी हैं। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सभा में भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं का सहारा लेना पड़ रहा है यह उनकी लोकप्रियता खत्म होने का परिचय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+