भाजपा लगा रही नारे और नीतीश कुमार गा रहे हैं गीत

nitish kumar
पटना। बिहार में जेडीयू की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी से जगजाहिर है। भाजपा द्वारा मोदी को पीएम बनाए जाने से नाराज नीतीश ने 17 सालों की दोस्ती तोड़ दी और उनके दुश्मन बन गए। भाजपा से सारे रिश्ते नाते खत्म करने के बाद अब नीतीश मोदी और उनकी पार्टी को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

उन्होंने मोदी और भाजपा पर ताजा हमला सोशल मीडिया के जरिए किया है। नीतीश ने अपने फेसबुक अकाउंट से मोदी पर निशाना साधा है। भाजपा के स्लोगन को हथियार बनाकर नीतीश कुमार ने एक गाना लिखा। नीतीश ने अपने फेसबुक पेज पर मोदी ने 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' स्लोगन पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि बनारस ने भगवान गायब हो गए मोदी प्रकट हो गए हैं। उन्होंने मोदी पर राजधर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया है तो भाजपा को मौकापरस्त करार दिया है।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए लिखा है कि ‘आज के बीजेपी का हाल है कि हर नारे को बदल रहे हैं! काशी में सदियों से हर हर महादेव का नारा गूँजता रहा है ! अब नारे से महादेव को भगा रहे हैं !' नीतीश ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर भाजपा के रोल पर भी कटाक्ष किया है और गीत के माध्यम से लिखा है कि भाजपा चुनाव के वक्त राम मंदिर क याद करती है, लेकिन हर बार मंदिर बनाने का वादा कर भूल जाती है। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए अपने गीत में लिखा है कि ‘ बीजेपी के जो नेता जब राजधर्म का पालन नहीं कर सकते तो किसी भी धर्म के सही अनुयायी क्या बनेंगे!'

Post by Nitish Kumar.

उन्होंने मोदी को मौकापरस्त करार देते हुए कहा कि वो धर्म को अपने स्वार्थ और अहंकार का जरिया बनाने से नहीं चूकेंगे! उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो उन्हें मौका दे। अपने गीत की आखिरी लाइन में मोदी ने लिखा है कि ‘बिहार के लोग ही देश को दिशा देंगे और नेतृत्व भी !' नीतीश के इस कटाक्ष गीत पर अबतक भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+