बेडरूम में खून से लथपथ पड़े मिले पति-पत्नी के शव, एक साल पहले हुई थी शादी

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में पति-पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोनों के शव घर के अंदर बेडरूम में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि पति की हत्या गले में शॉल लपेटकर की गई है, जबकि पत्नी को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

पिछले साल हुई थी शादी, सात माह की गर्भवती थी महिला

पिछले साल हुई थी शादी, सात माह की गर्भवती थी महिला

मामला मोतिहारी के सुगौली थाना के छपराबहास गांव की है। बदमाशों ने पति तबरेज मियां (25) और धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी हसबुन निशां (20) की हत्या कर दी। महिला सात माह की गर्भवती थी। महिला सात माह की गर्भवती थी। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी।

बेडरूम में पड़े थे पति-पत्नी के शव, हर तरफ खून ही खून

बेडरूम में पड़े थे पति-पत्नी के शव, हर तरफ खून ही खून

मंगलवार की सुबह जब तबरेज के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां जगाने पहुंची। कमरे में बहू और बेटे की लाशें देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड पर तबरेज और हसबुन का शव पड़ा था। तबरेज के गले में कपड़ा लिपटा था। वहीं, हसबून का गला काटा गया था। कमरे में हर तरफ खून फैला था। यहां तक की दीवार पर भी खून के निशान थे।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+