ईंट भट्ठे पर काम करने वाली नाबालिग से गैंगरेप, पेड़ से लटका मिला शव

पटना (मुकुन्द सिंह)। कथित प्रेम संबंध का झांसा देकर नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया। सुनसान में गैंग रेप करने के बाद उस की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को बदमाशों ने पेड़ से लटका दिया था। एसएसपी के निर्देश मे मामले की जांच से कांड का खुलासा हुआ और ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। एसएसपी मनु महाराज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रानी तलाब थाने के राघोपुर आधार में नाबालिक का शव पेड़ से लटका मिला था।

Minor gang raped and killed in Bihar

लड़की बगल में ही स्थित ईंट भट्ठे में काम करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना का अनुसंधान शुरु कर दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका का प्रेम प्रसंग भट्ठा में ट्रैक्टर चलाने वाले जीतू से था। पुलिस ने जब जीतू की तलाश की तो पता लगा कि वह वारदात के बाद से नहीं दिख रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी कि उसके ईंट भट्ठे के समीप देखे जाने की सूचना मिली। तत्काल डीएसपी निधि रानी और रानी तलाब थाने के प्रभारी प्रभात कुमार शरण ने ईट भट्टे के पास छापेमारी कर ट्रैक्टर चालक जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए जीतू ने पुलिस को बताया कि होली के दिन उसने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। जब वह मिलने आई तो उसने और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ रेप किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रुप दिया जा सके। पुलिस जीतू के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पकड़ा गया बदमाश रानी तलाब थाने के पतूत का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+