Dharma Yadav: राहुल गांधी के Coolie अवतार के बीच मिलिए 2 बॉडीगार्ड वाले 'VIP कुली' धर्मा यादव से
Rahul Gandhi Coolie Anand Vihar Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अचानक दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर 'कुली' बनने की खबरों के बीच जानिए बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर सेवाएं देने वाले कुली धर्मा यादव के बारे में।
पटना रेलवे जंक्शन पर धर्मा यादव वो कुली है, जिनकी सुरक्षा में दिन-रात दो-दो गार्ड लगे रहते हैं। जबकि खुद धर्मा यादव दिनभर पटना जंक्शन पर सवारियों का सामान उठाकर 500 रुपए तक कमा पा रहे हैं। ऐसे में दो-दो बॉडीगार्ड रखना हर किसी को चौंका रहा है।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में कुली धर्मा यादव कहते हैं कि 27 अक्टूबर 2013 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की पटना के गांधी मैदान में रैली थी। इसी दौरान वहां कई बम फटे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटना रेलवे स्टेशन के शौचालय में बम फटा।
तब वहां पर कुली धर्मा यादव भी मौजूद थे। धर्मा कहते हैं कि बम धमाके के बाद मैंने आतंकी इम्तियाज को जंक्शन पर भागते हुए देखा। एक बारगी तो डर गया। फिर हिम्मत दिखाते हुए उसे धर दबोचा। उस आतंकी ने अपनी कमर पर भी बम बांध रखे थे।
फिर सुरक्षा एजेंसियों न उससे पूछताछ शुरू की तो उसी समय मोदी की सभा स्थल गांधी मैदान में भी बम फटने लगे। कुली धर्मा यादव ने आतंकी इम्तियाज को नहीं पकड़ा होता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
फिर जांच के दौरान कुल आतंकी पकड़ गए। जांच एनआईए को सौंपी गई। धर्मा कुली चश्मदीद गवाह बना। आतंकी को पकड़ने के कारण धर्मा कुली को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में कोर्ट के आदेश पर उनको जिला पुलिस व जीआरपी की ओर से दो बॉडीगार्ड उपलब्ध करवाए हुए हैं।
मूलरूप से आरा जिले के रहने वाले धर्मा कुली साल 1989 से पटना जंक्शन पर सामान ढोने का काम कर रहे हैं। जीआरपी जवान 2016 और बिहार पुलिस जवान 2023 से उनकी सुरक्षा में लगे हैं।
राहुल गांधी के कुली बनने पर धर्मा कुली कहते हैं कि चुनाव से पहले नेता की सक्रियता बढ़ जाती है। हम जैसे समुदाय के बीच राहुल गांधी पहुंचे तो स्वाभाविक रूप से हम उनका स्वागत ही करेंगे और किया भी है।












Click it and Unblock the Notifications