बिहार में फिर लगी भीषण आग, सैंकड़ों घर जल कर राख
पटना। बिहार में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। रविवार की शाम 6 बजे बिहार के दरभंगा सारण में आग लगने से करीब 800 घर जलकर राख हो गए। वहीं दरभंगा के बिशनपुरा थाने के गांव पटोरी समेत 6 गांव खपड़पुरा, कोलहंता, घोनेरती, वसंतगांव और नरसारा में भीषण आगलगी मे 500 से जादा घर जल गये।
गर्मी के इस साइड इफेक्ट से बचकर रहियेगा आप!

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते पूरे गांव में आग फैल गई। इस अग्निकांड में घायल दो बच्चों और एक आदमी की हालत बहुत नाजुक है। वहीं एक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत पटोरी गांव से हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास के पांच गांवों को अपनी चपेट में ले लिया।
बिहार में फिर लगी भीषण आग, सैंकड़ों घर जल कर राख
मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल आग बुझाने के प्रयास शुरू किया, जिसमें उसे करीब पांच घंटे बाद जाकर सफलता मिली। इस भीषण अग्निकांड की घटना को देखते हुए आस-पास के गांव में काफी दहशत फैली हुई है। कुछ लोग गांव छोड़कर भी भाग गए हैं।
वहीं बिहार के सारण जिले के गरखा, बेगूसराय के गढपुरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम पंचायत के तिरासी गांव में भिषण अग्निकांड में सैकड़ों घर और लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई है।
पूरे बिहार में अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की जल कर मौत हो गई है। दरभंगा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग दर्जन पशु जलकर राख हो गए।
इसके अलावा एक ट्रैक्टर सहित आधा दर्जन थ्रेशर जलकर खाक हो गये। इन घटनाओं की वजह से करोड़ों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications