'वो कहती थी सिर्फ मेरी है, लेकिन उसने तो मिस्त्री के साथ ही...', पत्नी ने दिया धोखा तो पति ने बयां किया दर्द

पटना, 10 अप्रैल: बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां तीन बच्चों की मां को अपने घर में काम करने वाले राजमिस्त्री से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। महिला के पति के पास यह वीडियो पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पीड़ित पति ने पुलिस से दर्द बयां करते हुए कहा, 'वो कहती थी सिर्फ मेरी है, लेकिन उसने तो मिस्त्री के साथ ही संबंध बना लिए, अब मैं क्या करूं।'

राजमिस्त्री और मकान मालिक की पत्नी की लव स्टोरी

राजमिस्त्री और मकान मालिक की पत्नी की लव स्टोरी

मामला बिहार की राजधानी पटना जिले के मसौढ़ी इलाके से जुड़ा है। यहां एक शख्स ने अपने मकान में निर्माण काम शुरू कराया। इसके लिए उसने एक राजमिस्त्री को भी रखा। करीब तीन साल तक मकान निर्माण का काम चलता रहा। इस दौरान राजमिस्त्री और मकान मालिक की पत्नी के बीच आंखें चार हो गईं। मकान मालिक की पत्नी राजमिस्त्री को दिल दे बैठी। पति की गैरमौजूदगी में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।

महिला ने घर में ही राजमिस्त्री के साथ बनाए संबंध

महिला ने घर में ही राजमिस्त्री के साथ बनाए संबंध

मकान मालिक की पत्नी ने घर में ही राजमिस्त्री के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। दोनों घर के बाहर भी छिप-छिपकर मिलने लगे, लेकिन लोगों को इसकी भनक लग ही गई। किसी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो जब महिला के पति ने देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

तीन बच्चों की मां है महिला

तीन बच्चों की मां है महिला

बता दें, महिला तीन बच्चों की मां है और उसकी उम्र करीब 35 साल है। राजमिस्त्री भी दो बच्चों का बाप है। दोनों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग गुस्सा हो गए। उन्होंने राजमिस्त्री को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, राजमिस्त्री करीब दो-तीन साल से एक ही घर में काम कर रहा है। महिला का पति केस करने को तैयार नहीं है और वह अपनी पत्नी को थाने से छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+