बे-कार हैं सीएम मांझी, लेकिन संपत्ति के नाम पर दो बंदूकें

पटना।पटना। बिहार के मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने गुजरते साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति घोषित कर दी। लंबे समय तक विधायक और मंत्री रहे राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बे-कार हैं। उनके पास कोई निजी वाहन नहीं हैं, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मांझी के पास एक लाख रूपये मूल्य की एक दुनाली बंदूक और एक राइफल है।

jitan ram manjhi

दो-दो बंदूक रखने वाले मांझी संपत्ति के मामले में अपने मंत्रियों से काफी पीछे है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 66.81 लाख रूपये मूल्य की है। साल 2013 के मुकाबले मांझी की संपत्ति में कोई बढोतरी नहीं हुई है। वहीं उनकी पत्नी के पास 1.65 लाख रुपये का 60 ग्राम सोना और साढ़े 12 हजार रुपये मूल्य की 250 ग्राम चांदी है। मुख्यमंत्री के पास नकद 22 हजार रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 17 हजार नकद है।

मांझी के पास तीन बैंकों में खाता है। उन्होंने बॉंड्स, शेयर या बीमा नीतियों में कोई निवेश नहीं किया है। बिहार के सीएम और मंत्रियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा सचिवालय की वेबसाइट पर है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह और समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह के पास भी खुद की कार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+