बिहार चुनाव पर लालू-नीतीश ने कहा, हम साथ-साथ हैं, सीटों पर फैसला करेंगे मुलायम
पटना। इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में तैयारी जोरों-शोरों पर है। जहां बीजेपी को मांझी और पासवान का सहारा मिल रहा है तो वहीं राजद और जेडीयू मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए साथ आ गए हैं।

जदयू और राजद ने रविवार को साफ कर दिया कि बिहार में दोनों पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। हालांकि सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। सीट बंटवारे के मसले को सुलझाने के लिए 6 सदस्य समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें दोनों पार्टियों के तीन-तीन सदस्य होगें। यहां समिती सीट बंटवारे पर फैसला करेगी।
सूत्रों के मुताबिक समिति में जदयू की ओर से बशिष्ठ नारायण सिंह, आरसीपी सिंह, विजेंद्र सिंह जबकि राजद की ओर से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी और रामचंद्र पूर्वे होंगे। ये अहम बैठक सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के घर पर हुई।मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद के सवाल पर फैसला बाद में किया जाएगा। वहीं डदयू अध्यक्ष शरद यादव बैठक से नीतीश कुमार के साथ निकल गए थे। नीतीश और लालू के बीच किसी सीट को लेकर विवाद होता है तो इस बारे में अंतिम फैसला मुलायम सिंह यादव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications