बेरोजगारी को लेकर JDU विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर क्या बोले?

पटना। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अमरनाथ गामी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी भी सरकार ने काम नहीं किया है। बिहार में बेरोजगारी है, इसीलिए यहां के लोग दूसरे राज्य में जाते हैं। वहीं, तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' को लेकर कहा कि बिना केंद्र सरकार की मदद के यह नाकाफी है। बता दें, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करने की घोषणा की है।

'बिहार में बेरोजगारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते'

'बिहार में बेरोजगारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते'

अमरनाथ गामी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते। तेजस्वी (यादव) जी 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन सिर्फ उससे मदद नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की मदद के बिना बेरोजगारी को हटाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की किसी सरकार ने बेरोजगारी को फोकस में रखकर काम नहीं किया।

जदयू एलएलसी ने भी अपनी पार्टी पर साधा निशाना

जदयू एलएलसी ने भी अपनी पार्टी पर साधा निशाना

अमरनाथ के अलावा जदयू के ही एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने भी अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-15 साल में बेरोजगारी की वजह से पलायन बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष के नेता 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। बिहार में पिछले 10-15 साल में बेरोजगारी की वजह से पलायन बढ़ा है, लोग काम करने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, और बेइज्जत होते हैं। जो भी युवाओं के भविष्य की खातिर सड़क पर उतरेगा, उसकी सराहना की जानी चाहिए।

23 फरवरी से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकालेंगे तेजस्वी यादव

23 फरवरी से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकालेंगे तेजस्वी यादव

बता दें कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 23 फरवरी से 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव राज्य में अपनी यात्रा युवा क्रांति रथ के जरिए करेंगे। इसके लिए रथ तैयार है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की तुलना भगवान राम से की है। आरजेडी नेता ने बस विवाद का हवाला देते हुए कहा कि रावण के पास रथ था। रावण से युद्ध लड़ने के लिए देवताओं ने राम को रथ दिलाया। वैसे ही जनहित की लड़ाई के लिए अतिपिछड़ा समाज के किसी शख्स ने तेजस्वी यादव को बस उपलब्ध करा दिया, तो इन्हें परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+