Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8 साल तक संबंध बनाने के बाद समलैंगिक पार्टनर ने दिया धोखा, पीड़ित ने लगाई गुहार

पटना। झारखंड हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक शख्स का आरोप है कि पटना में एक युवक ने आठ साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले उसने शादी कर ली और उससे दूरी बना ली। हाईकोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित को रांची सिविल कोर्ट भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि वह न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

ट्रेन में हुई थी मुलाकात

ट्रेन में हुई थी मुलाकात

पीड़ित शख्स श्रवण कुमार बिहार के छपरा में रहता है। श्रवण की आरोपी युवक से मुलाकात एक ट्रेन में हुई थी। इसके बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से पार्टनर की तरह रहने का फैसला किया था और एक साथ रह रहे थे। श्रवण का कहना है कि आरोपी उसके साथ पिछले 8 साल से संबंध बना रहा था, लेकिन जब से आरोपी की शादी हुई है तब से आरोपी ने अपने घर से उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपी जहां काम करता है, उसी के आस-पास श्रवण कुमार को एक रूम दिलाकर रख रहा था। आरोपी पिछले कुछ दिनों से श्रवण कुमार से मुलाकात करने भी नहीं आ रहा था।

जान से मारने की दी धमकी

जान से मारने की दी धमकी

श्रवण ने आरोपी के घरवालों से बात की तो उन्होंने उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी दे दी। श्रवण कुमार ने आरोपी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में मुकदमा फाइल करने का निर्णय लिया। श्रवण बुधवार को न्याय की गुहार लगाते हुए झारंखड हाईकोर्ट पहुंच गए और बाहर खड़े रहे। सुरक्षाकर्मियों ने उनको रांची सिविल कोर्ट भेज दिया।

कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला

कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला

श्रवण कुमार का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है और अब उनकी जान को भी खतरा है। श्रवण का कहना है कि वह पहले आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन अब जब आईपीसी की धारा 377 हट गई है, तो जो साक्ष्य हैं, उनके आधार पर न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+