पटना में अवैध बालू निकासी को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुई फायरिंग, 4 की मौत
पटना, 29 सितंबर। बिहार में बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली है। दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह मामला बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद की है। यहा पर सोन नदी से अवैध रूप से बालू की निकासी को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। बालू को लेकर दोनों गुटो में कहासुनी इस कदर बढ़ी कि जमकर गोलीबारी हुई, इसमे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।













Click it and Unblock the Notifications