बिहारः बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाता था पिता फिर जब बेटे को लगी भनक तो कर दी हत्या
पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के पालीगंज से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अपनी बहू से अवैध संबंध रखने वाले पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही उसने अपने बेटे की लाश को भी ठिकाने लगा दिया और खुद पुलिस के पास जाकर बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

आरोपित पिता को किया गिरफ्तार
हालांकि पुलिस की जांच के दौरान कलयुगी बाप की करतूत छिप नहीं पाई। पुलिस ने दौलत बिगहा थाने के कोड़रा निवासी मिथिलेश रविदास को उसके बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित पिता को जेल भेज दिया गया है। पालीगंज थानाध्यक्ष और ट्रेनी डीएसपी राजीव सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित मिथिलेश का 22 साल का बेटा सचिन गुजरात में रहकर नौकरी करता था।

सचिन को लग गई थी पत्नी और अपने पिता के अवैध संबंध की भनक
इसी दौरान आरोपित का अपनी बहू के साथ प्रेम संबंध हो गया। हालांकि इस बात की भनक उसके बेटे सचिन को लग गई। सचिन इस मामले की सच्चाई जानने के लिए 7 जुलाई को घर लौटा। लेकिन दो दिन बाद ही स्थानीय गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने गांव के बघार से उसका शव बरामद किया। मृतक सचिन के पिता मिथिलेश ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ 12 जुलाई को बेटे की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

सचिन ने इस अवैध संबंध का किया था विरोध
पुलिस ने गंभीरता से हत्या के मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को मृतक के पिता मिथिलेश और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली। ट्रेनी डीएसपी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक सचिन जब घर लौटकर आया था, उसके बाद पिता के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। सचिन ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंध रखने वाले पिता का विरोध किया

विवाद के दौरान बेटे का घोंट दिया गला
पिता मिथिलेश ने अपने बेटे सचिन की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे को पहले गला दबाकर मार डाला और पुलिस से बचने के लिए उसकी लाश बघार में फेंक दी। पुलिस को झांसा देने के लिए आरोपी ने बाद में बेटे की हत्या का मामला भी दर्ज करवा दिया।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications