2 करोड़ के इस सांप के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, मर्दाना ताकत बढ़ाने में आता काम

पटना। बिहार के नवादा में तस्‍करी के लिए ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के बोआ सांप व उसके बच्‍चे को बरामद किया गया है। पुलिस ने एक सपेरे सहित आठ तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने बताया कि बोआ सांप और उसके बच्‍चे की कीमत दो करोड़ रुपए मिलने वाली थी। इसके अलावा एक अजगर, एक कोबरा और अन्य कई सांप बरामद किए गए हैं।

तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा

तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा

जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र में सांप पकड़कर बेचने का धंधा करने वाले एक सपेरा सहित आठ लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों से सांपों की तस्‍करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

कैंसर की दवा, मर्दाना ताकत बढ़ाने में होता है उपयोग

कैंसर की दवा, मर्दाना ताकत बढ़ाने में होता है उपयोग

बोआ सांप का उपायेग कैंसर की दवा बनाने में, मर्दाना ताकत बढ़ाने की दवाओं में होता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की दवा बनाने सहित कई अन्‍य कई तरह की दवाओं के निर्माण में भी इसका उपयोग होता है। इसके चमड़े से पर्स, हैंडबैग, जैकेट और कॉस्‍मेटिक्‍स आदि बनाए जाते हैं। इस सांस से नशीले पदार्थ व महंगे परफ्यूम भी बनाए जाते हैं।

विश्व के विशाल सांपों में से एक

विश्व के विशाल सांपों में से एक

बोआ सांप सामान्‍य बोलचाल में दो-मुहां सांप भी कहा जाता है। यह विश्‍व के विशाल सांपों में से एक होता है। इस सांप की अलग-अलग प्रजातियां उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं। इसकी एक प्रजाति मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में पाई जाती है। नवादा में बरामद सांप इसी खास प्रजाति का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+