बिहार में देशी-अंग्रेजी शराब पर पूरी तरह से लगी पाबंदी
पटना। बिहार में देशी और विदेशी शराब को अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है। नीतीश सरकार ने आखिरकार अपने चुनावी वादे पर अमल किया और कैबिनेट ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। अखिलेश यादव ने यूपी मे सस्ती की शाम की दवा
बिहार में आज से किसी भी तरह की शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गयी है। नीतीश सरकार ने इससे पहले देशी शराब पर प्रतिबंध लगाया था। अब तो अंतरिक्ष में भी हो सकती है दारू पार्टी क्योंकि वहां मिला..
सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में किसी भी होटल में अब शराब नहीं परोसी जाएगी और ना ही किसी को शराब परोसने का लाइसेंस दिया जाएगा। सस्ती शराब पर अखिलेश यादव के नाम खुला पत्र
शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध के मामले में बिहार देश का चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले गुजरात, नागालैंड, मिजोरम में शराब पहले से ही पूरी तरह से बंद है। हालांकि नीतीश सरकार ने इस बात को साफ किया है कि ऑर्मी कैंटीन में पहले की ही तरह शराब की बिक्री जारी रहेगी।













Click it and Unblock the Notifications