बिहारः नेपाल के इस फैसले के बाद प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडराया, नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक

पटना। भारत और नेपाल के बीच मौजूदा हालात सही नहीं है। इसी दौरान नेपाल ने भारत की तरफ से किए जा रहे बांध मरम्मत के काम को रोक दिया गया है। साथ ही नेपाल ने बिहार के अफसरों की तरफ बातचीत के पेशकश को भी ठुकरा दिया है। जिसके चलते एक बार फिर प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल के इस फैसले के बाद बिहार में बाढ़ को टालने के तरीके को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बैठक करेंगे। सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई बैठक में प्रदेश के जल संसाधन विभाग और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे।

cm nitish kumar will do meeting with state water resource department

नेपाल सरकार ने पूर्वी चंपारण के ढाका अनुमंडल में लाल बकेया नदी पर बन रहे तटबंध के पुर्निमाण के काम को रोक दियाहै। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार जा ने बताया कि नेपास गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति दे रहा है। जबकि ललबकेया नदी नो मैंस लैंड का हिस्सा है। इसके अलावा भी नेपाल ने कई दूसरी जगहों पर मरम्मत का काम रोक दिया है। पहली बार हम लोग ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं। हम मरम्मत कार्य के लिए सामान तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

नेपाल बांध के निर्माण स्थल को अपनी जमीन बताकर जबरन विवाद पैदा कर रहा है। ललबकेया नदी का पश्चिमी तटबंध 2017 में आयी प्रलयंकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मति का कार्य भी चलता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले जब भी नेपाल बांध की मरम्मती के काम में अडंगा लगाता था तब भारतीय और नेपाली अधिकारी मिल बैठ मामले को सुलझा लेते थे। लेकिन इस साल मामला सुलझाने के बजाय नेपाली सशस्त्र सीमा प्रहरी ही मामले को और उलझाने में लगे हैं।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: RJD को बड़ा झटका, Raghuvansh Prasad का पद से इस्तीफा |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+