बिहार चुनाव का हाल लेने पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त डा. नसीम जैदी
पटना (मुकुंद सिंह)। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुंच गए हैं। डॉ. जैदी शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। उसके बाद मुख्यनिर्वाचन आयुक्त साढ़े छह से साढ़े सात तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा सीईओ के साथ करेंगे। शाम साढ़े सात से साढ़े आठ के बीच सीईओ और राज्य के पुलिस नोडल पदाधिकारियों के साथ ही सीआरपीएफ के राज्य के नोडल पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे।
पढ़ें- पिछले 10 सालों में बिहार के विधायक-सांसदों की समीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से पहली बैठक केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम राज्य के दौरे पर आई है।आयोग ने चुनाव बिना किसी गड़बड़ी के कराने के लिए पहली बार इतने कड़े इंतजाम किए हैं। जिसके लिए 700 से अधिक केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां राज्य में तैनात की जाएंगी।केंद्रीय आयोग की टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी, चुनाव आयुक्त एके जोति, उप निर्वाचन आयुक्त सुधीर त्रिपाठी, उमेश सिन्हा के अलावा महानिदेशक सुदीप जैन और निदेशक धीरेंद्र ओझा शामिल हैं।
दो दिन की इस दौर में विधानसभा के हिसाब से समीक्षा की जाएगी। ये समीक्षा तीन चरणों में की जाएगी। दूसरे दिन मंडलायुक्त, आईजी, जिला निवार्चन अधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेगी।आपको बताते चले की आदर्श संहिता के मुताबिक चुनाव आयोग ने प्रचार मे खर्च का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए विज्ञापन एजेंसियों से जानकारी मांगी गई है। एजेंसियों से पूछा गया है कि उनकी ओर से कितने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने का प्रचार किया गया है।
सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर पूरी जानकारी पटना नगर निगम आयुक्त को सौंप दें। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नजीम जैदी दो दिवसीय दौरे पर यहां रविवार को पहुंचे। वह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे।बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर। लक्ष्मण ने कहा किजैदी और उनकी टीम मुख्य सचिव, गृहमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठकें करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications