बस -ऑटो की टक्कर में पाच बच्चे समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर( मुकुंद सिंह)। मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के तिरहुत फिजिकल कॉलेज के सामने एन एच 77पर ऑटो एवं यात्री बस के आमने सामने की भिड़ंत में 5 बच्चों समेत दस ऑटो सवार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक की शामिल बताया गया है।
कान में लगा हेडफोन बना 10 बच्चों की मौत की वजह

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने एन एच 77 को जाम कर दिया। इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर जिला अधिकारी धर्मेंद्र सिंह,अनुमंडला अधिकारी पूर्वी सुनील कुमार के अलावा डीएसपी पूर्वी के साथ साथ अहियापुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीरोमाइल गोलंबर से यात्रियों को लेकर रुन्नीसैदपुर की ओर जा रही ऑटो तिरहुत फिजिकल कॉलेज के सामने से आ रही यात्री बस से टक्कर हो गयीं। इस दुर्घटना में ऑटो सवार 9 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
फिलहाल मृतकों में नीतू देवी ,परम शीला देवी एवं विशाल कुमार की पहचान हो सकी है। मृतक ऑटो चालक समेत एक अन्य पुरुष यात्री एवं मौत के शिकार बने एक दूध मुहे समेत पांच बच्चों के शिनाख्त की पहल जारी है ।वही मृतक बच्चों की उम्र 6 से 3 वर्ष के बीच बताई जाती है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications