बिहार में तेजी से बढ़ रहा है ब्लैक फंगस का मामला, इंजेक्शन की किल्लत हुई शुरू
पटना। एक तरफ जहां कोरोना से लोगों को राहत मिलनी शुरू हुई है वहीं ब्लैक फंगस ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार को ब्लैक फंगस के चलते इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ( आईजीआईएमएस ) में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते पटना के दो बड़े अस्पतालों में मरीजों की संख्या अब 194 हो गई है। इसमें कुछ मरीजों की सर्जरी की जा रही है तो कुछ को इंजेक्शन दिया जा रहा है। वहीं लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने पर ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की भारी कमी होने लगी है। अस्पतालों को जो कोटा अलॉट किया गया था वह भी अब खत्म हो रहा है।

बुधवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में 6 नए संक्रमितों को भर्ती किया गया। वहीं पटना एम्स में 3 नए संक्रमित भर्ती किये गए। इसके अलावा पटना मेडिकल कॉलेज में 2 और नालंदा मेडिकल कॉलेज में एक नया मामला सामने आया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि अभी जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हो पाई है। पटना में कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 194 हो गई है। लेकिन निजी अस्पतालों का डेटा अभी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिला है, जिसके चलते संक्रमितों की संख्या और संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी विभाग के पास देर से पहुंच रहा है।
बुधवार को आईजीआईएमएस में कुल 103 संक्रमित भर्ती रहे। इसमें कोरोना के साथ ब्लैक फंगस के 28 मामले हैं, जिसमें 24 पुराने और 4 नए मिलाकर 28 संक्रमित हैं। इसी तरह कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी ब्लैक फंगस के मामले कुल 61 हैं। इसमें 59 संक्रमित पहले से भर्ती हैं, जबकि बुधवार को दो नए संक्रमित आए हैं। ब्लैक फंगस के संक्रमितों को दी जाने वाली कालाजार के इंजेक्शन की किल्लत शुरू हो गई है।
संक्रमण के शुरुआती दौर में 1400 इंजेक्शन अलॉट किया गया था जो अब खत्म होने को है। पटना AIIMS में हर दिन इंजेक्शन बड़ी डोज की खपता है वहीं IGIMS में भी बढ़ते मरीजों के कारण खपता बढ़ गई है। ऐसे में दोनों बड़े अस्पतालों में इजेक्शन की डिमांड बढ़ गई है।यह वह इंजेक्शन है जो कालाजार के रोग में प्रयोग की जाती है लेकिन इसका उपयोग ब्लैक फंगस में भी किया जा रहा है जिससे मरीजों में तेजी से सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications