बीजेपी से राज्यसभा जा रहे गोपाल मंडल के पर दर्ज हैं 32 केस
पटना (मुकुंद सिंह)। भारतीय जनता पार्टी के टिकट से राज्यसभा जा रहे गोपाल मंडल की छवि साफ सुथरी नहीं है। हालांकि वह एक सफल बिजनेसमैन माने जाते हैं। गोपाल मंडल के खिलाफ कई बार अवैध पत्थर खनन करने का आरोप लग चुका है। तो कई जिलों की विभिन्न थानों में उनके खिलाफ अवैध भूमि कब्जेदारी का मामला भी दर्ज है। कुल मिलाकर उनके खिलाफ अबतक 32 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उनकी पत्नी शाहिल सिंह भी एक सफल बिजनेसमैन हैं।
यूपी चुनाव: 84 बरस के पुराने चेतक से होगा बीजेपी का 'कल्याण'?

आपको बताते चलें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में MA करने वाले गोपाल नारायण सिंह पहले रोहतास जिले में अवैध पत्थर खनन का काम किया करते थे। जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज होने के बाद भी इन्होंने अवैध पत्थर खनन का काम बंद नहीं किया। जिससे साफ तौर पर एक बात सामने आ रही है कि अपनी राजनीतिक रसूख का इन्होंने किस तरह इस्तेमाल किया है। इसका उदाहरण आप खुद लगा सकते हैं।
अवैध पत्थर खनन से लेकर एक सफल बिजनेसमैन तक का सफर
गोपाल नारायण सिंह के खिलाफ रोहतास जिले में अवैध पत्थर उत्खनन से जुड़े तेरह मामले दर्ज हैं। कभी रोहतास जिले के पत्थर माफिया के नाम से जाने जाते थे गोपाल नारायण सिंह। रोहतास जिले से अवैध पत्थर खनन कर बाजार में बेचने का काम करने वाले गोपाल नारायण सिंह की हैसियत आज एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में पहुंच चुका है। आपको बताते चलें कि उनके पास एक मेडिकल कॉलेज है जो डियो मंगल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया गया है।
वहीं इस ट्रस्ट से उनकी पत्नी शाहिल भी जुड़ी हुई हैं। आज की तारीख में जमीन और कॉलेज दोनों की कीमत कुल 23 करोड़ 64 लाख 34 हजार रुपए है। रेजिडेंशियल भवन की कीमत 25 करोड़ 54 लाख 78 हजार है। पत्नी के नाम पर ली गई जमीन की कीमत 15 करोड़ 55 लाख 29 हजार रुपए हैं। उल्लेखनीय है कि गोपाल नारायण सिंह ने जमीन भी काफी मात्रा में खरीदी है। आपको बताते चलें कि इनके पास कुल जमीनों में इनके पूर्वजों के द्वारा खरीदी की गई तीन जमीनें और सेल व गिफ्ट में मिले 23 प्लॉट हैं। जिसकी कीमत 11, 85,225 रुपए बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications