गिरिराज ने भड़काई चिंगारी तो आंच पहुंची मोदी तक

उनके बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। विरोधी दलों ने गिरिराज और भाजपा के साथ- साथ मोदी पर ङी हमले शुरु कर दिए है। उनके इस बयान के बाद जेडीयू-कांग्रेस चुनाव आयोग जाने का मन बना रही है। गिरिराज के बयान के बाद सपा नेता आज़म खान ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब फासिस्ट ताकतें हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अपने भाषणों में कहते है कि वो प्यार बंटते है, लेकिन उनके हाथ पैर कह रहे हैं कि वो हाथ पैर काटेंगे।
वहीं जेडीयू ने हमला करते हुए कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग को करेंगे। कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग वोट नहीं डालेंगे मोदी जी को उन सब को पाक भेजेंगे क्या? वहीं इस तरह के बयान देने के बावजूद भी गिरिराज अप ने पर कायम है।
वहीं गिरिराज अपने बयान पर कायम हैं। आज उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। दुनिया की कई ताकतें मोदी का विरोध कर रही हैं, उनमें से पाकिस्तान भी है जो खुलेआम अपने अस्त्र प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो पाकिस्तान परस्त हैं और मोदी को रोकना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications