ससुराल में नहीं था शौचालय तो भरी पंचायत में नवविवाहिता ने दिया तलाक
पटना (मुकुंद सिंह)। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन के द्वारा एक कदम स्वच्छता की ओर वाला विज्ञापन अब टीवी से उतर कर जमीं पर आ गया है। टीवी की हीरोइन को छोड़ अब हम आपको एक ऐसे हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने शादी के 45 दिनों के भीतर भरी पंचायत में अपने पति को तलाक दे दिया। वो भी इसलिये क्योंकि ससुराल में शौचालय नहीं था।

महिला ने भरी पंचायत में अपने पति से कहा, "आपके घर में शौचालय नहीं है, जिसकी वजह से मुझे खुले में शौच जाने में शर्म आती है। मैं अब आपके पास नहीं रह सकती हूं।"
बिहार बगहा का है यह मामला
आपको बताते चलें कि" शौचालय नहीं तो ससुराल नहीं" का मामला बिहार के बगहा का है। जहां धनहा थाना क्षेत्र के खोतहवा गांव मे शादी के 45 ही दिनों बाद पत्नी ने अपने पति से शौचालय नहीं होने के कारण भरी पंचायत के सामने तलाक ले लिया।
पढ़ें- तांत्रिक ने 13 साल की बच्ची के शव के साथ...
गांव के बबलू की शादी उत्तर प्रदेश के मनसा छापर गांव की रहने वाली अर्चना के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद सुहाने सपने लेकर जैसे ही अर्चना अपनी ससुराल पहुंची तो उसने देखा कि ना ही घर में शौचालय है और ना ही गुसलखाना।
शादी कर के आई नई नवेली दुल्हन अर्चना को जहां खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। वहीं घर के दरवाजे पर ही किसी तरह पर्दा वगैरह लगाकर नहाना पड़ता था, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं था।
शादी के पहले ही दिन से अर्चना अपने पति से यह मांग करती आ रही थी कि घर में शौचालय और गुसलखाना बनवा दें। लेकिन उसके पति और घरवालों के द्वारा लगातार उस की मांगों को टाल मटोल कर दिया जाता था।
शादी के 45वें दिन अर्चना ससुराल की इस शर्मनाक व्यवस्था से लड़ने के लिए तैयार हो गई। और सीधी पंचायत पहुंच गई। अंतत: पंचायत को भी महिला के फैसले के आगे झुकना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications