क्या बिहार के सोनू ने की मीडिया से तंग आकर जान देने की कोशिश? वायरल हुआ वीडियो

पटना, 27 मई: बिहार का वायरल ब्वॉय सोनू कुमार मीडिया के कैमरों और सवालों से परेशान हो चुका है। सोनू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैमरे पर मीडिया कर्मियों पर गुस्सा जाहिर कर रहा है। रोते हुए मीडिया से छोड़ देने की गुहार भी लगा रहा है। बताया गया कि इसके बाद भी जब मीडियाकर्मी नहीं माने तो सोनू ने अपना ही गला दबाने की कोशिश की और बोला, 'हमको मार दीजिए'।

क्यों परेशान हुआ वायरल ब्वॉय सोनू ?

क्यों परेशान हुआ वायरल ब्वॉय सोनू ?

दरअसल, बिहार के सोनू पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। सोनू के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। दर्जनों पत्रकार, यूट्यूबर, ब्लॉगर पहुंच रहे हैं और सोनू से सवाल जवाब कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद चर्चा में आए सोनू को रोज वही पुराने सवालों का जवाब देना पड़ता है। ऐसे में वह इन सवालों के जवाब देते-देते परेशान हो चुका है।

पत्रकार से गुस्से में बोला - DM बनकर घूसखोरी करेंगे

पत्रकार से गुस्से में बोला - DM बनकर घूसखोरी करेंगे

वहीं, कुछ यूट्यूबर्स सोनू के खिलाफ निगेटिव बातें भी चला रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनू का इंटरव्यू नहीं मिल पाने की वजह से उसकी आलोचना की जा रही है। ऐसे में सोनू मीडिया से बेहद नाराज और परेशान है। वायरल हो रहे एक वीडियो में पत्रकार माइक लाकर सोने से पूछता है, एक दिन के लिए सोनू का अगर DM बना दिया ? सोनू गुस्से में तुरंत जवाब देते है - घूसखोरी करेंगे।

सोनू ने सिर्फ बिहार सरकार से मदद लेने बात कही

सोनू ने सिर्फ बिहार सरकार से मदद लेने बात कही

बता दें, सोनू कुमार के वायरल होने के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उसकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं। हालांकि, सोनू अभी तक सभी के प्रस्ताव को ठुकरा चुका है। सोनू का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अच्छी शिक्षा का आश्वासन दिया है। इसलिए वह सिर्फ बिहार सरकार से ही मदद लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+