लॉकडाउन के बीच जब नर्सिंग होम में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, पति दुबई में फंसा
पटना। बिहार के पटना शहर में स्थित लॉकडाउन के बीच एक नर्सिंग होम में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। चार बच्चों के एक साथ रोने की आवाज सुन मां सहित सभी लोग चौंक गए। बीते रविवार को जब पटना के एक नर्सिंग होम में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया तो पूरे अस्पताल में सभी लोग हैरान रह गए। पटना के राजा बाजार समनपुरा के शकूर कॉलोनी स्थित शफा नर्सिंग होम में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।

चार बच्चों में से दो लड़कियां और दो लड़कों को दिया जन्म
सभी बच्चों का वजन एक किलो से करीब डेढ़ किलो के बीच में है। जन्म लिए चार नवजात शिशुओं में से दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने करीब आधा घंटा तक ऑपरेशन करने के बाद चारों बच्चों को निकाला। महिला का सफल प्रसव कराने वाली डॉ. रहमान ने बताया कि दो दिन पहले ही महिला नर्सिंग होम में आई थी। महिला मरीज मेरे इलाज में नहीं थी लेकिन उनका सफल प्रसव मैंने करवाया।

डॉक्टर ने बताया कि जीवन में पहली बार कराया चार बच्चों का प्रसव
डॉ. रहमान ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को बेटियां पहले से ही हैं। उसका पति सउदी में रहता है। महिला का प्रसव कराने वाली लेडी डॉक्टर ने कहा कि मैं करीब 20 साल से इस पेशे में हूं लेकिन प्रैक्टिस में पहली बार किसी महिला का ऑपरेशन कर चार बच्चों को निकाली हूं।

महिला की दो बेटियां पहले से हैं
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले मैंने एक महिला का ऑपरेशन कर तीन बच्चे निकाले थे। बच्चों को जन्म देने वाली माता का कहना है कि अंतिम समय में काफी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं लॉकडाउन की वजह से भी कुछ परेशानियां सामने आईं लेकिन अंततः सब बढ़िया हो गया।












Click it and Unblock the Notifications