तेजप्रताप ने किया दावा कि उनके और तेजस्वी के डर से सदन छोड़कर भाग जाते हैं नीतीश कुमार और सुशील मोदी
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रतार यादव अक्सर अपने अजीबोगरीब हरकतों और विवादित बयानों से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। इस बार तेजप्रताप ने खौफनाक रूप धारण कर लिया है, जिसके चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी खौफ में हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद तेजप्रताप यादव ने कहा है। उन्होंने दावा किया है कि दोनों नेताओं के बीच उनका इतना खौफ है कि उन्हें सदन तक छोड़कर जाना पड़ता है।

बिहार के सहरसा में एनआरसी और सीएए के खिलाफ आंदोलन के दौरान तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग मुझसे बहुत डरते हैं। जब भी कृष्ण और अर्जुन एक साथ सदन में पहुंचते हैं तो पहले से सदन में बैठे डिप्टी सीएम सुशील मोदी, सीएम नीतीश कुमार से कहते हैं ये दोनों भाई तेज-तेजस्वी फिर आ गया, क्या किया जाए और दोनों हमसे डर कर सदन छोड़कर भाग जाते हैं।
तेजप्रताप ने अपने संबोधन में लोगों से यह भी कहा कि इस बार सदन में जोरदार लड़ाई होगी। 24 फरवरी के हम सदन में एनआरसी और सीएए को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलेंगे। बता दें कि इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ऐसे बयान दे चुके हैं। हाल ही में पटना से सटे मसौढ़ी इलाके में जनसभा के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications