पटनाः कॉलेज जा रहे प्रोफेसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पैदल भाग गए बदमाश

पटना। बिहार में अपराधी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आए दिन लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड के रोड नंबर आठ पर अपराधियों ने टीपीए कॉलेज के प्रोफेसर शिवनारायण राम की गोली मारकर हत्या कर दी। वारादात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मृतक प्रोफेसर पूर्वी इंदिरा नगर स्थित घर से पैदल कॉलेज जा रहे थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

bihar patna college professor shot dead

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रोफेसर के परिजनों को जानकारी दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए।

मूल रूप से रोहतास जिले के दिनारा के रहने वाले शिवनारायण राम कंकडबाग के टीपीएस कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर थे। पूर्वी इंदिरा नगर में उनका मकान है। इस मकान में दो छोटे भाइयों का परिवार भी रहता है। उनके मंझले भाई शैलेंद्र सहायक प्राध्यापक हैं जबकि छोटे भाई नौसेना में हैं। जांच में पता चला कि गांव की जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।

घटना को पारिवारिक विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सभी लोगों की कॉल रिकॉर्ड निकाली जा रही है। व्हाट्सएप कॉल पर ज्यादा बात करने वाले एक शख्स पर पुलिस को गहरा शक है। प्रोफेसर की हत्या करने वाले दोनों अपराधी पेशेवर बताये जा रहे हैं। अंदेशा है कि सुपारी देकर उनकी हत्या कराई गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो देखा कि खून से लथपथ प्रोफेसर जमीन पर पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+