Bihar Panchayat Election REsult 2021: एमबीए की पढ़ाई करने वाले युवा को लोगों ने चुना मुखिया

पटना। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 692 पंचायतों के लिए बीते बुधवार को मतदान किया गया। आज शुक्रवार को दूसरे चरण के चुनाव का मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतों कि गिनती के लिए मतगणना कक्ष में अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए मतगणना कक्ष में कैमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं कई पंचायतों के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। इस दौरान कहीं निवर्तमान मुखिया को जीत हासिल हुई है तो कहीं कोई उम्मीदवार पहली बार चुनाव जीता है।

bihar panchayat chunav result 2021 election counting second phase voting

मोतिहारी में तेतरिया के कोठिया पंचायत से मतगणना के दौरान मुखिया पद पर पुनम देवी ने जीत हासिल की। वह दूसरी बार मुखिया निर्वाचित की गई हैं। उन्होंने बासुदेव राम को हराया। वहीं मोतिहारी के फेनहारा से जोहरा खातून ने सरपंच पद के लिए चुनाव जीता। उन्होंने रानी देवी को 500 वोटों से हराया। इसके अलावा बिहार के बेतिया में खरग पोखरिया पंचायत का रिजल्ट आ गया है। मनोज कुमार साह मुखिया पद के लिए चुनाव जीत गए हैं। बनकट पुरैना पंचायत से फिरोज आलम चुनाव जीते।

बिहार पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने पढ़े-लिखे लोगों को भी तरजीह दी है। पश्चिम चंपारण में एमबीए की पढ़ाई करने वाले अरविंद कुमार महतो ने चुनाव लड़ा और मुखिया पद पर जीत हासिल की। इसके अलावा बिहार में पंचायत चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। पश्चिम चंपारण में रिटायर डीएसपी ने चुनाव लड़ा। लोगों उन्हें पसंद किया। वे मुखिया पद पर निर्वाचित हुए हैं।

समस्तीपुर जिले में पंचायत चुनाव का पहला रिजल्ट समस्तीपुर प्रखंड के पुनास पंचायत का परिणाम आया है। यहां मुखिया पद पर उषा देवी और पंचायत समिति सदस्य पर मो. चांदा को विजयी घोषित किया गया है। अस्त-व्यस्त माहौल के बीच करीब चार घंटे के विलंब से मतगणना शुरू हुई थी। हालांकि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मतगणना केंद्र के अंदर जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+