बिहार आने से पहले IPS शिवदीप लांडे ने बताई मिशन की कहानी, केवल नाम से अपराधी कांपते हैं थर-थर
पटना। बिहार कैडर के 2006 बैच के आईपीएस शिवदीप वामन राव लांडे की बहुत जल्द ही महाराष्ट्र से बिहार वापसी होने वाली है। शिवदीप लांडे को उनके काम से पूरे प्रदेश और देश में जाना जाता है। उनके काम करने के तरीके के चलते बड़े से बड़े अपराधी भी खौफ खाते हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर यह जानकारी दी थी कि वह जल्द ही बिहार लौटेंगे। अंदेशा जताया जा रहा है कि सात दिसंबर को वह बिहार आ जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे सीधे मुंबई से पटना आएंगे। हालांकि अपनी विदाई से पूर्व शिवदीप लांडे ने अपने गृह राज्य के लिए किये गए कामों की जानकारी देते हुए लंबा पोस्ट लिखा है। साथ ही उन्होंने एक मिशन पूरा नहीं होने का मलाल भी जताया है।

फेसबुक पर लिखा पोस्ट
उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में मेरे 5 वर्षों के कार्यकाल में मैंने अनेक विषयों पर कार्य किया परन्तु साढ़े तीन साल से ज्यादा समय एंटी नारकोटिक्स विभाग (ANC ) में बिताया और ये विभाग मेरे दिल के करीब रहा। फील्ड ऑपरेशन्स के अलावा इस विभाग के जरिये मुझे युवा एवं सन्मार्ग से भटके लोगों से भी जुड़ उन्हें वापस समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर भी मिला। एंटी नारकोटिक्स विभाग में मेरे कार्यकाल में सुलझे कुछ मुख्य ऑपरेशन्स निम्नलिखित हैं।

429 लोगों की हुई गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि मेरे ANC के कार्यकाल के दौरान मैंने ड्रग्स के सप्लाई व्यवस्था को तोड़ते हुए लगभग 251 केसेस पंजीकृत किया जिसमे 429 लोगों की गिरफ़्तारी हुई और कुल 1070 करोड़ से ऊपर के ड्रग्स सिज़ किये गए। दुनिया भर के ड्रग्स जैसे कोकेन, हेरोइन, चरस, LSD, ECSTACY, MDMA, FENTANYL, MD, ,मरीजॉना, कोरेक्स, बटन्स इत्यादि इन बड़े सिज़र्ज़ में अंकित रहे ।

MD ड्रग्स की फैक्ट्री को बर्स्ट किया
इसके अलावा बताया कि मेरे कार्यकाल में ANC द्वारा दर्ज की गयी सभी केसेस में से 98% केसेस कमर्शियल मात्रा (possession cases under commercial quantity) के तहत दर्ज़ हुई जिसमे कम से कम 20 वर्षों की कारावास की सज़ा है । मुंबई पुलिस ने 23 वर्षों बाद दो MD ड्रग्स की फैक्ट्री को बर्स्ट किया- एक हुबली, कर्नाटक और दूसरी पुणे, महाराष्ट्र में किया ।

इटली और मेक्सिको में मुंबई ANC के मदद से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स माफियों पर करवाई
इसके अलावा बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से चलने वाले चरस के सिंडिकेंट को ध्वस्त किया । आंध्र और ओडिशा सीमा रेखा से चलने वाले गांजा के सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त किया। मानव जानकारी में सबसे घातक ड्रग्स 'फ़ेंटानिल (Fentanyl)', का आज तक का विश्व का सबसे बड़े केस तकरीबन 1000 करोड़ का जब्त था, जिसमे इटली और मेक्सिको में मुंबई ANC के मदद से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स माफियों पर करवाई हुई।

हेरोइन के रैकेट को तोड़ा
राजस्थान से सटे पाकिस्तान बोर्डर इलाके से चलने वाले हेरोइन के रैकेट को तोडा। अंतर्राष्ट्रीय कोकेन ड्रग्स के कार्टेल से जुड़े करीब 74 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया । बॉलीवुड के सबसे बड़े कोकेन ड्रग्स, LSD सप्लायर को गिरफ्तार किया जिनका पिछले साढ़े चार सालों से बेल नहीं हो पाया है । बॉलीवुड से जुड़े बड़े प्रोडूसर, एक्टर्स एवं उद्योगपति, बिल्डर्स और इनके करीब 30 लड़के-लड़कियों को ड्रग्स की लत से बहार निकाल मुख्यधारा में वापस लाया।












Click it and Unblock the Notifications