डिप्टी CM को लड़की ने भेजा मैसेज, तेजस्वी बोले बैचलर हूं, अगर शादीशुदा होता तो...
पटना। बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव इन दिनों एक अलग ही परेशानी से जूझ रहे हैं। तेजस्वी को लड़कियों के ढ़ेरों संदेश आ रहे हैं। लड़कियां उन्हें मैसेज कर हैंडसम पूर्व क्रिकेटर कह रही हैं।

आपको पूरा मामला समझाते हैं। दरअसल तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पह ले एक वाट्सएप नबंर जारी किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि अगर पथ निर्माण विभाग की सड़क खराब है तो इस नंबर पर उसकी तस्वीर भेंजे। मैसेज मिलते ही वहां की सड़क ठीक करवाई जाएगी, लेकिन तेजस्वी की ये अपील कहीं और ही काम कर रही है।
इस नबंर पर पिछले 15 दिनों में 45 हजार से ज्यादा संदेश आ चुके हैं। लेकिन ये मैसेज सड़क की खस्ता हालत की बजाए तेजस्वी यादव के लिए आ रहे हैं। तेजस्वी को बिहार की लड़कियां भी पूर्व हैंडसम क्रिकेटर लिखकर मैसेज कर रही हैं।
इस बात से परेशान तेजस्वी ने कहा कि लोगों को लगता है कि ये मेरा पर्सनल व्हाट्सएप नंबर है, इसलिए वो मुझे इस तरह से मैसेज कर रहे हैं। वहीं हंसते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैं शादीशुदा होता तो प्रॉबलम हो जाती। उन्होंने कहा कि मैं सिंगल हूं इसलिए इतना मैसेज झेल गए।












Click it and Unblock the Notifications