बिहार चुनाव: यह धन्नो के इज्जत का सवाल है

पटना (मुकुन्द सिंह)। भाजपा सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी पटना के बांकीपुर विधानसभा के बुधा कलोनी में पार्टी के प्रत्याशी नितिन नविन के चुनावी प्रचार में देर शाम पहुंची। हेमा ने महागठबंधन नेताओं पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि स्वार्थी नेताओं ने बिहार का विकास नहीं होने दिया। राज्य में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। हालत ये है कि ‘न शिक्षा, न शिक्षक और न रोजगार है, फिर भी बिहार में बहार है।'

पढ़ें- नीतीश कुमार से जुड़ी अनसुनी बातें

उन्होंने कहा कि यहां के नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए सबकुछ बर्बाद कर दिया। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। राजग के सरकार में आते ही चीजें बदलेंगीं। सांसद ने कहा कि यहां बेरोजगारी बहुत है। कल-कारखाने भी नहीं हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति भी लचर है। हेमा मालिनी ने कहा कि यहां के लोग टैलेंटेड हैं पढ़ाई करके दिल्ली-मुंबई से लेकर अमेरिका तक चले जाते हैं। क्यों, क्योंकि यहाँ कुछ नहीं है। बिहार अति-अति अति पिछड़ा है।

लालू.. बिहार के युवाओं को क्या खाक शिक्षित करेंगे?

उन्होंने राज्य के सतत विकास के लिए राजग को वोट देने की अपील की। बिहार की जनता ने मुझे साइन तारिका के रूप में मान सम्मान दिया है उसके लिए तहे दिल से आभारी हूं। नितिन नविन को जिताने के लिए अपने मशहूर फिल्म का डायलोग भी प्रयोग किया। हेमा मालिनी ने कहा, "यूं कि वैसे तो मुझे बोलने की आदत है नहीं, फिर भी बोल रही हूं... कमल के बटन को दबाना है, नितिन नविन को जितना है... क्योंकि यह धनो के इज्जत का सवाल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+