बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले 294 कोरोना संक्रमित, राजधानी पटना में बढ़ रहे हैं मरीज

पटना। बिहार में अब चौथे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लेकिन कोरोना के मामलों में गिरावट नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे कोरोना के 294 नए मरीज मिले हैं। जबकि प्रदेश की राजधानी पटना में 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पटना में 5 दिनों में संक्रमण घटने के बजाए धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अनलॉक में लापरवाही बढ़ी हैं। राज्य में 24 घंटे में 1 लाख 6 हजार 662 लोगों की जांच की गई है।

bihar corona udpate 294 new case of covid 19

राजधानी पटना में 16 जून को 34, 17 जून को 40, 18 जून को 41, 19 जून को 44 और 20 जून को 48 संक्रमित मिले। बता दें कि पिछले 24 घंटे में बिहार में 1 लाख 6 हजार 662 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 294 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख 19 हजार 694 है। इसमें 7 लाख 06 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों की संख्या के कारण रिकवरी रेट 98.23% हो गई। एक्टिव मामलों की संख्या 3188 हो गई है।

वहीं राजधानी पटना में कुल संक्रमितों की संख्या 146017 हो गई जबकि ठीक होने वालों की संख्या 143347 है।कोरोना गाइडलाइन में लापरवाही भारी पड़ेगी। कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और सरकार अनलॉक की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में भी गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। 24 घंटे में बिहार में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई है। पटना में 24 घंटे में एक की मौत हुई है। अब तक बिहार में 9550 लोगों की मौत हुई है। जबकि पटना में मरने वालों की कुल संख्या 2318 है। 19 जून को भी 7 मौत हुई थी। 18 जून को 9 और 17 जून को 4 लोगों की कोरोना से जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+