बिहारः प्रदेश में तेजी से कम हुए कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 2603 संक्रमित

पटना। लॉकडाउन लगने के बाद से प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते बुधवार को 2603 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 6 हजार 641 लोग ठीक हुए हैं। बीते 1 मई से 26 मई के बीच 2 लाख 14 हजार 223 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 2 लाख 89 हजार 230 लोगों ने कोरोना को हराया है। चिकित्सकों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लोगों के बीच संपर्क कम हुआ है और इसी के चलते संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। बीते 26 मई को 1 लाख 31 हजार 916 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2603 लोग संक्रमित पाए गए। इन आंकड़ों के साथ ही अब तक प्रदेश में 6 लाख 98 हजार 329 लोग कोरोना संक्रमित हुए।

bihar corona udpate 2603 new case of covid 19

इसमें 6 लाख 62 हजार 491 लोग ठीक हुए। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी कम हुई है। अभी 30 हजार 992 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। बिहार का रिकवरी रेट 94.87 फीसदी है, जो एक मई को 77.1 फीसदी था।

हालांकि चिंता की बात है कि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। लॉकडाउन के दौरान 2203 लोगों की मौत हो गई। एक मई तक राज्य में मृतकों की संख्या 2642 थी, जो 26 मई को बढ़कर 4845 हो गई है। बीते बुधवार को 99 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया, जिसमें से 15 मृतक पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पटना में अभी तक 1173 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में अररिया में 88, अरवल में 22, औरंगाबाद में 56, बांका में 18, बेगूसराय में 177, भागलपुर में 50, भोजपुर में 29, बक्सर में 19, दरभंगा में 117, पूर्वी चंपारण में 67, गया में 88, गोपालगंज में 52, जमुई में 8, जहानाबाद में 12, कैमूर में 12, कटिहार में 66, खगड़िया में 35, किशनगंज में 59, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 35, मधुबनी में 35, मुंगेर में 39, मुजफ्फरपुर में 137, नालंदा में 170, नवादा में 15, पटना में 316, पूर्णिया में 115, रोहतास में 33, सहरसा में 67, समस्तीपुर में 123, सारण में 60, शेखपुरा में 15, शिवहर में 15, सीतामढ़ी में 51, सीवान में 72, सुपौल में 107, वैशाली में 117, पश्चिमी चंपारण में 29 और बाहर से आए संक्रमितों की संख्या 39 रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+